सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 




 13 मई, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने सूने मकान में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अन्य सामग्री बरामद की है।



🔹 *9 मई को चोरी की आयी थी रिपोर्ट*


          प्रार्थी संतोष कुमार देवांगन, निवासी विनोबा नगर, चक्रधरनगर द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, कमरे की खिड़की और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 224/2026 धारा:- 331 (4), 305 (ए), बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 


🔹 *चक्रधरनगर पुलिस के सक्रिय मुखबीर तंत्र से जांच में खुलासा*-


           विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोशन सिंह, शिवा सोनी और धरमदास महंत उर्फ प्रेम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। आरोपियों के मेमोरेंडम पर सोना जैसा धातु, चांदी जैसे गलाए हुए टुकड़े, नगदी रकम, टूटा हुआ ताला, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक टीवीएस एनटॉरक स्कूटी और एक्टीवा वाहन CG 13 BL 4874 तथा चोरी के सामान को गलाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।


🔹 *साक्ष्य मिटाने की साजिश भी उजागर*–


         पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई के डर से चोरी किए गए कुछ सोने के आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदल दिया तथा कुछ सामान केलो नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मामले में संगठित रूप से अपराध करना और साक्ष्य विलोपित करने के पर्याप्त प्रमाण मिलने पर प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं धारा 112, 3(5), 238 बी०एन०एस० जोड़ी गई हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


🔹 *गिरफ्तार आरोपी* -

1. रोशन सिंह, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

2. शिवा सोनी, निवासी विजयपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़

3. धरमदास महंत उर्फ प्रेम, निवासी पंजरीप्लांट, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़


🔹 *जब्त सामग्री* -

      सोना-चांदी जैसा धातु, नगदी रकम, टूटा ताला, टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी, एक्टिवा वाहन तथा धातु गलाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद।


🔹 *कार्रवाई में योगदान*-

           इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


👉🏻 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:*


          *" रायगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के जरिए बड़े खुलासे किये जा रहे हैं । आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके माल-मत्ता की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...