ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*
सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है।
विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया।
विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चंद्रा, चिराग कुमार उरांव एवं सार्थक यादव, केजी-1 से कृषिका सिदार, सारा मिरी एवं हरिओम केवट, केजी-2 से गीतेश सिदार, मानवी चौहान एवं गोपाल यादव, कक्षा 1 से ओमकारा चौहान, लेखा कंवर एवं देवांश बैरागी, कक्षा 2 से दिशा जायसवाल, सौम्या पटेल एवं आशी सिंह सिदार, कक्षा 3 से तृष्णा राठिया, दिव्यांका पटेल, उमाभारती पटेल, गौरव साहू एवं रैना बैरागी, कक्षा 4 से माधव पटेल, अनोखी सिदार, अदिति निषाद, लीना कंवर एवं लायना सोनी, कक्षा 5 से ईशा उरांव, केतन पटेल एवं राहुल कुमार चौहान, कक्षा 6 से खुशबू शांडिल्य, पिंकी डनसेना एवं रुद्र राठिया, कक्षा 7 से लेखा साहू, रागिनी सिदार एवं डॉली पटेल तथा कक्षा 8 से भाविका केवट, कसक उरांव एवं हेमा पटेल शामिल रहे।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान, विद्यालय की एच. एम. ज्योति पटेल, अपने माता-पिता एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बच्चों को बहुत ही सरल एवं बेहतर तरीके से पढ़ाया जाता है, जिससे पढ़ाई के प्रति उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ता है। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
विद्यालय की सफलता के पीछे विद्यालय परिवार की मेहनत एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर शिक्षिका निकिता चौहान, दिनु साहू, पूनम साहू, गीता सिदार, पलीता साहू, नेहा वैष्णव, रागिनी वैष्णव एवं शिक्षक शिव चौहान की भूमिका की भी जमकर सराहना की गई। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।
विद्यालय के डायरेक्टर बी. डी. चौहान ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों के समान बेहतर एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देता आया है और भविष्य में भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और अंबेडकर पब्लिक स्कूल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विद्यालय की एच. एम. ज्योति पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति सावित्रीबाई फुले सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों की भी सराहना की गई। समिति द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई। समाजसेवी गंगाधर बैरागी ग्राम उल्दा निवासी द्वारा कक्षा 5 में टॉप करने वाले विद्यार्थी को ₹2100 तथा कक्षा 8 में टॉप करने वाले विद्यार्थी को ₹3100 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। वहीं सावित्रीबाई फुले सेवा समिति द्वारा ₹1100-₹1100 की प्रोत्साहन राशि एवं नर्सरी से कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों को आकर्षक उपहार देने का निर्णय लिया गया। इस घोषणा के बाद विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों ने भी विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के नैतिक विकास एवं अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चे शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी सीख रहे हैं।
आज अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला केवल एक विद्यालय नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन की मजबूत पहचान बन चुका है। विद्यालय लगातार अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुभवी शिक्षकों एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण पूरे क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है।

टिप्पणियाँ