सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा बताकर कांग्रेस कर रही भ्रम फैलाने की कोशिश: रमेश गुप्ता

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 


 पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo की मौजूदगी में कथित रूप से 50 भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावे को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। भाजपा मंडल भटगांव अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कांग्रेस के इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने ही समर्थकों को माला पहनाकर भाजपा कार्यकर्ता बताने का नाटक कर रही है।
रमेश गुप्ता ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि जिन लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रचारित की जा रही हैं, वे कभी भाजपा के सक्रिय सदस्य या पदाधिकारी रहे ही नहीं। उन्होंने दावा किया कि सभी लोग पहले से ही कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता हैं और भाजपा का एक भी समर्पित कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर राजनीतिक माहौल बनाने और झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत दिखाने के लिए भ्रामक प्रचार का सहारा ले रही है। उनके अनुसार, यह केवल मीडिया सुर्खियां बटोरने की कोशिश है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
रमेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा से लोगों को भ्रमित करने और झूठे दावे करने पर आधारित रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलायी जा रही हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता अब कांग्रेस की रणनीतियों को समझ चुकी है और ऐसे प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है।
उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े करती है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस संगठन के भीतर सबकुछ सामान्य नहीं है और अंदरूनी असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि हाल के विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों में मिली हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने और संगठन को मजबूत दिखाने के लिए इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रमों और दावों का सहारा लिया जा रहा है।
भाजपा मंडल भटगांव ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे प्रचार का जवाब जनता आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 104 करोड़ से अधिक के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रायगढ़, 11 मई 2026/ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता तथा सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 104 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की लागत के 392 विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में पिछले 30 अक्टूबर को आयोजित शासी परिषद की बैठक में स्वीकृत 150 करोड़ रुपए के कार्यों की विभागवार समीक्षा भी की गई तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।            बैठक में लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह, धरमजयगढ़ विधायक  लालजीत सिंह राठिया एवं लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों, आश्रम-छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानो...

दशगात्र में जा रही महिला को कोयला ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप  CG 15 EA 6899 नंबर के ट्रेलर से हादसा; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मुआवजा और सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर थमा प्रदर्शन झूमर पारा/करंजी क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार भारी वाहनों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में करंजी निवासी 54 वर्षीय मान मति प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने बहन के के घर नवापारा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 15 EA 6899 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार अत्यधिक थी और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे...