सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: कचहरी चौक पर गरजे नेता, 'सड़क से सदन तक आंदोलन' की चेतावनी, सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे



_03 मई 2026, जांजगीर-चांपा_  
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_  

*केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में कचहरी चौक पर विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।* गैस सिलेंडर, तेल, दाल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

*नेताओं के तीखे तेवर:* जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने इसे “जनता की जेब पर सीधा हमला” बताया। विधायक व्यास कश्यप बोले- केंद्र-राज्य महंगाई रोकने में फेल। जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने कहा कि तेल-दाल भी आसमान पर है, रेहड़ी-पटरी वालों की कमर टूट गई। उपाध्यक्ष रमेश पैगवार ने आरोप लगाया कि साय सरकार केंद्र की विफल नीतियों का मौन समर्थन कर रही है। जिला महामंत्री विवेक सिसोदिया ने चेताया- दाम वापस नहीं लिए तो सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेंगे।

*कौन-कौन रहे मौजूद:* प्रदर्शन में सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संदीप यादव, जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, प्रिंस शर्मा, राइस किंग खूंटे, चंद्रकुमार ओग्रे, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामविलास राठौर, विजय प्रकाश तिवारी, सुनील साधवानी, योगेन्द्र प्रताप सिंह गौरव, हृषिकेश उपाध्याय, अमन अग्रवाल, प्रीतम कश्यप, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह, रेखा सोनवान, चंपा प्रधान, गीता केशव सोनी, सुखराम गढ़वाल, किशन आदित्य, पवन कश्यप, जमुना राठौर, राजा सिद्दीकी, विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अक्षय *टेकाम, अनिल चौरसिया, अतीक कुरैशी सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...