सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहारः लैलूंगा के ग्राम झगरपुर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर


 

*सुशासन तिहारः लैलूंगा के ग्राम झगरपुर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर* 


*18 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का एक ही मंच पर हुआ समाधान:-


*सैकड़ों हितग्राही विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित:-


*विभागों के स्टॉल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी:-


*अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम से सामाजिक सरोकारों को मिला बढ़ावा:-


*जनप्रतिनिधियों ने किया योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान:-


*कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश:-


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़, 6 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप “संवाद से समाधान” थीम पर सुशासन तिहार के तहत जिले के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए और विभिन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में सभी ग्राम पंचायतों के आवेदन प्राप्त करने हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आवेदनों का पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित कर रहे थे। खाद्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, विद्युत, मछली पालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर में मौजूद रहे और आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस अभियान के तहत गुरुवार 7 मई को पुसौर विकासखण्ड के ग्राम औरदा के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। 

          शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पीएम आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी, 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं मत्स्य जाल, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही फलदार पौधे, श्रम कार्ड आदि का वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार खीर खिलाकर संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

          जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य शांता भगत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी सीधे ग्रामीणों के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एसडीएम श्री भरत कौशिक सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में पेयजल, छाया, भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...