बरपाली में चौहान समाज ने टी एस सिंह देव का किया भव्य स्वागत
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव् सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहे, इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की।
इसी क्रम में ग्राम बरपाली में चौहान समाज द्वारा उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ समाज के लोगों को सत्ता व संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देने की मांग उनके समक्ष रखी।
इस अवसर पर टी. एस. सिंह देव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के साथ निरंतर जुड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने चौहान समाज को जनसंख्या के अनुसार सत्ता एवं कांग्रेस संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा नेता बेद प्रकाश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चौहान (गांडा) समाज के कार्य जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन, शंकरलाल चौहान, राजीव चौहान, संतोष चौहान, अनादि चौहान, गुणमणि चौहान, हृषिकेश चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ