सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जी राम जी योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला बरौल परिसर में समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों की हुई शुरुआत

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 


 ग्राम पंचायत बरौल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला बरौल परिसर में समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह कार्य शासन की जी राम जी योजना के तहत कराया जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया।
विद्यालय परिसर लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ एवं असमतल होने के कारण छात्र-छात्राओं को खेलकूद, प्रार्थना सभा एवं अन्य गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार मांग किए जाने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की पहल पर समतलीकरण कार्य स्वीकृत हुआ, जिसके बाद अब कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर विकास कार्य की शुरुआत की। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव के शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यालय परिसर में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में पंचायत सरपंच पति सरबर सिंह, महेश प्रजापति, शिव नारायण राजवाड़े, पंच राम केशवर राजवाड़े, रामकुमार प्रजापति पंच  कृष्णा सिंह, मनसाय सिंह , रामप्रताप प्रजापति, राजा राम राजवाड़े प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन,   बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जी राम जी योजना के माध्यम से गांव में विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और शिक्षा, सड़क, पानी तथा स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय परिसर में शुरू हुए समतलीकरण कार्य पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी तथा स्कूल का वातावरण पहले से अधिक बेहतर और आकर्षक बनेगा। विद्यालय प्रबंधन ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से बच्चों को खेल एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...