सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में आयोजित शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत की ली जानकारी,

 

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर




सुशासन तिहार -2026

वित्त मंत्री ओपी  चोधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में आयोजित शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत की ली जानकारी, हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत सामग्री बांटी गई

कहा- प्रदेश सहित जिले के विकास के लिए सरकार हरसंभव मदद कर रही

 उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मई 2026/ प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चैधरी आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अंतर्गत कांकेर विकासखण्ड के ग्राम माकड़ीखूना में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सामग्री वितरित की।

सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत ग्राम माकड़ीखूना में आज आयोजित शिविर में वित्त मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से माओवाद को समाप्त करने के नामुमकिन कार्य को प्रदेश सरकार ने केंद्र के सहयोग से मुमकिन कर दिखाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए और मेहनतकश किसानों को उनका हक दिलाया, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं। मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से तेन्दूपत्ता खरीद रही है। इस तरह प्रदेश के साथ-साथ कांकेर जिले के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में बस्तर में अनेक संभावनाएं हैं, जिसके अनुरूप बस्तर के विकास के लिए सरकार द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सांसद भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय तक लाल आतंक का दंश झेल रहे बस्तर को केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने माओवाद को खत्म किया। अब गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान सभी के लिए सरकार योजनाओं के जरिए सतत सर्वांगीण विकास कर रही है। कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत कामकाज को परखने व जानने के लिए सरकार गांव-गांव में दस्तक दे रही है। इसके पहले, कलेक्टरनिलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत 14 अधोसंरचना और 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीण अवश्य लें।




शिविर में वित्त मंत्री चौधरी ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सामग्री वितरित की। इसके तहत खाद्य विभाग द्वारा 03 हितग्राही ईश्वरी, जयंती और सविता को राशन कार्ड प्रदाय किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जितेन्द्री कौशिक को रसोई गैस कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंगाबाई यादव को मंत्री पद चौधरी ने आवास की चाबी सौंपी। साथ ही 04 ग्रामीण महिला लक्ष्मी, कविता, भारती और सुरेखा को मनरेगा जाॅब कार्ड तथा 05 अन्य हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण अनुशंसा स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर एसपी निखिल राखेचा, नगरपालिका अध्यक्ष कांकेर अरूण कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नागरिक महेश जैन सहित जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री चैधरी ने कांकेर शहर प्रवास के दौरान घड़ी चौक के समीप निर्माणाधीन नालंदा परिसर (सेंट्रल लाईब्रेरी) का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस दौरान चौधरी ने नगर के हृदय स्थल में स्वच्छ एवं हरियाली युक्त वातावरण में बनाए जा रहे नालंदा परिसर की सराहना की। इस अवसर पर कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष कौशिक एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...