सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टी.एस. सिंहदेव के रायगढ़ आगमन पर कांग्रेस के अनुसुचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा सौजन्य भेट








 *रायगढ़* । छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के रायगढ़ प्रवास के दौरान शहर का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया नजर आया। होटल त्रिनीटी में आयोजित सौजन्य मुलाकात कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया, जहां जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।




कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अनुसुचित प्राकोस्ट के अध्यक्ष परदेशी चौहान  ने किया। इस दौरान अनुसुचित प्राकोस्ट के उपाध्यायक्ष धनंजय बायल वरिस्ट कांग्रेस नेता डॉ. राजू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्मंत्री टी एस सिहदेव द्वारा कई पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से जमुना प्रसाद चौहान (जिला महासचिव), संजय चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया), त्रिनाथ चौहान (जिला उपाध्यक्ष), अमृत चौहान, धनंजय रात्रे (ब्लॉक अध्यक्ष धरमजयगढ़ )पूर्वांचल रायगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष  मनोज चौहान धरम साहू जितेंद्र धनवार प्रमोद जोशी संजय रात्रे सोनू साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।





नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही सद्भावना सभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें टी.एस. सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ पार्टी के लिए कार्य करें, ताकि आने वाले समय में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।




सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में “बाबा” के प्रति विशेष स्नेह और अपनत्व की झलक साफ देखने को मिली। ध्वनि मत से उत्साहपूर्वक समर्थन जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिलाकर पार्टी को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का संकल्प लिया।







इस भव्य आयोजन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया, जिससे यह साफ हो गया कि रायगढ़ में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...