सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरसिया में पूज्य गुरुदेव अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में साधना शिविर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।*





खरसिया/ परम पूज्य गुरुदेव श्री नारायण दत्त श्रीमाली जी, मां भगवती के कृपा से परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में चंद्रहासिनी दुर्गा युक्त दस महाविद्या साधना शिविर का भव्य शुभारंभ दि.2 मई को शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, गायत्री मन्दिर से स्टेशन रोड से होते हुए टाउन हॉल मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कलश, झंडो के साथ सैकड़ों गुरूभाई, बहन कर्मा, डीजे के साथ शामिल रहे। दुसरे दिवस 3 मई को सुबह सर्वप्रथम गणेश पूजन के पश्चात गुरु आवाहन, परम पूज्य गुरुदेव अरविंद श्रीमाली जी द्वारा दिव्य प्रवचन, गुरु दीक्षा, शक्तिपात दीक्षा, दस महाविद्या का साधना, भजन आरती के साथ शिविर संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों गुरु भाई, बहनों ने दीक्षा ग्रहण किया।




        साधना शिविर आयोजन समिति खरसिया भोले शंकर जायसवाल बताया की परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में खरसिया क्षेत्र के गुरुभाईयो का वर्षों पुराना सपना देखा था वो आज साकार हुआ। शिविर में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु भाइयों का खरसिया आगमन हुआ।




         शिविर को सफल बनाने में रायपुर,बिलासपुर,बलौदा बाजार,दीपका,धर्मजयगढ़, सक्ती,जैजैपुर,डभरा आदि के गुरु भाई, शिविर आयोजन समिति खरसिया के सदस्य भोले शंकर शरण जायसवाल, बबलू राठौर, त्रियोगी नारायण पटेल, दिलीप डनसेना, मनहरण चंद्रा, कन्हैया यादव, हेमंत पटेल, श्याम सुंदर चंद्रा, सुजीत चौहान, मनोज दुबे, हरि चौहान, अमित साहू, कामता प्रसाद रात्रे, रूपलाल डनसेना, ईश्वर साहू, अमित साहू आदि सभी गुरुभाईयो का भरपूर सहयोग रहा। विशेष रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी व उनके सभी पार्षद गण, सफ़ाई कर्मचारी व समस्त स्टाफगण, विभिन्न सामाजिक संगठनो, मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्लब, बोल बम सेवा समिति, शासन प्रशासन, पुलिस टीम, प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विशेष योगदान रहा, सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...