सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्थलगांव में जमीन घोटाले पर फूटा गुस्सा: आदिवासियों का तहसील घेराव,जमीन लूट बंद करो

 








पत्थलगांव।


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- आज दिनांक 4, माई 20260 को पत्थलगांव में आदिवासी जमीनों के कथित घोटाले को लेकर हालात गरमा गए हैं। सोमवार को सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और उग्र रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी अब आदिवासी जमीनों पर खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान गूंजे नारों ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया आदिवासियों का शोषण बंद करो, जमीन दलालों पर कार्रवाई करो। लोगों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से आदिवासी जमीनों के नक्शों में हेरफेर कर नियमों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीनें प्रभावशाली लोगों द्वारा अपने करीबी आदिवासियों के नाम पर रजिस्ट्री कराई जा रही हैं, जबकि असली कब्जा रसूखदारों का ही रहता है। इसे उन्होंने जमीन लूट का संगठित खेल” बताया।

रायगढ़ रोड स्थित चिड़रापारा वार्ड 07 और 08 इस पूरे विवाद का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बड़े पैमाने पर नक्शों में बदलाव कर जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर बेचा गया। यहां तक कि मृत व्यक्तियों के नाम पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों का सौदा करने के आरोप लगे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सीधे तौर पर राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों यह तक भाजपा नेता अंकित बंसल ,अजय बंसल ,परशुराम और कथित जमीन दलालों का बकायदा नाम लेकर मिलीभगत पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पिछले 10 वर्षों में इसी गठजोड़ के दम पर आदिवासी जमीनों को व्यवस्थित तरीके से गैर-आदिवासियों के कब्जे में पहुंचाया गया है। सरकारी और सड़क किनारे की जमीनों तक को नहीं छोड़ा गया।

कलेक्टर को कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

इस पूरे मामले पर तहसीलदार जयश्री राजनपथे ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं और हर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गलत रजिस्ट्री पाए जाने पर उसे निरस्त किया जाएगा।

फिलहाल, पत्थलगांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और आदिवासी समाज ने साफ कर दिया है जमीन हमारी है, हक भी हमारा ही रहेगा।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, ऑपरेशन अंकुश में रायगढ़ के छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाही

       रायगढ़, 4 अप्रैल । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।       पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी क...