सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर *इतवारी बाजार ऑक्सीजोन को 10 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश:-

 




*एसईसीएल साइड में प्रस्तावित मरीन ड्राइव और निर्माणाधीन स्टॉप डैम का भी लिया जायजा:-


*नगर निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण:-


साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 23 फरवरी 2026/ शहर के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि समय पर, गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी निर्माण हो ताकि रायगढ़ एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान बना सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण हों।

           कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 1 स्थित दूध डेयरी क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी आठ महीनों के भीतर ऑक्सीजोन और प्लेग्राउंड का निर्माण पूर्ण कर नागरिकों को समर्पित किया जाए। इसके बाद कलेक्टर ने इतवारी बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया और आगामी दस दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने की सख्त समय-सीमा तय की। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छ हवा, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल परिसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    कलेक्टर ने शहर की जीवनरेखा केलो रिवर के पुनरुद्धार के तहत बनाए जा रहे मरीन ड्राइव का भी गहन निरीक्षण किया। न्यू शनि मंदिर से कायाघाट तक निर्माणाधीन हिस्से की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य सड़क और मरीन ड्राइव का कार्य आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए 30 जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसईसीएल साइड में प्रस्तावित मरीन ड्राइव और निर्माणाधीन स्टॉप डैम का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  अक्षय डोसी, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...