सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु जिला/चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु जिला/चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
/बरौल/ भारत की 16वीं जनगणना - 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु जिला/चार्ज अधिकारियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। स्वतंत्रता के बाद यह देश की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपन्न किया जाएगा।
   प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा संकलन की पद्धति तथा निगरानी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
            मई 2026 से शुरू हो रहे पहले चरण में गृह सूचीकरण एवं आवास गणना (एचएलओ) के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की आवास स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, संपत्ति आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए विशेष रूप से मोबाइल ऐप, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी पोर्टल तथा स्व-गणना पोर्टल विकसित किए गए हैं।
   दूसरे चरण में जनसंख्या गणना (पीई) के अंतर्गत देश की जनसंख्या की गिनती की जाएगी, जो फरवरी 2027 से प्रारंभ होगी। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी।
   जनगणना आंकड़ों के संग्रहण के लिए गणनाकर्ता अपने-अपने आंबटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। साथ ही उत्तरदाताओं की सुविधा के लिए स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणनाकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति किसी भी आधार पर जनगणना से वंचित न रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि जनगणना से संबंधित जानकारी में गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर विधि अनुसार दंड का प्रावधान है।
   उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल 2026 तक जनगणना संबंधी सभी प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण रायपुर में आयोजित किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, तथा फील्ड ट्रेनर तहसीलवार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...