सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण ,40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत, 29 किमी सड़क उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ्तार



संवाद दाता रामकुमार प्रजापति 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

 कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण ,40.93 करोड़ रुपए स्वीकृत, 29 किमी सड़क उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ्तार*

//बरौल //राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीति के अनुरूप क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से जिला सूरजपुर अंतर्गत कल्याणपुर-लटोरी-दतिमा-सलका (मुख्य जिला मार्ग) के विभिन्न खंडों में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
                    लगभग 29 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित इस कार्य के लिए 40.93 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिसके उन्नयन से आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तीव्र होगा। इससे ग्रामीण अंचलों का जिला मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थलों से बेहतर संपर्क स्थापित होगा।
                  मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़क केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास की जीवनरेखा है। सुदृढ़ सड़क संपर्क से किसानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुगमता से पहुंच सुनिश्चित होगी तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी। साथ ही व्यापार, लघु उद्योग एवं स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
                 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अधोसंरचना विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चरणबद्ध रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...