भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल भटगांव में रामकुमार प्रजापति बने मीडिया प्रभारी
बरौल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल भटगांव में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस क्रम में रामकुमार प्रजापति को मंडल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा माननीय अशोक साहू के निर्देशानुसार की गई। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय मुरली मनोहर सोनी की सहमति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल के निर्देश पर यह नियुक्तियां संपन्न हुईं।
भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता की सहमति से तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा भटगांव के मंडल अध्यक्ष स्वामी प्रसाद राजवाड़े द्वारा मंडल कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई।
नव नियुक्त मीडिया प्रभारी रामकुमार प्रजापति से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
टिप्पणियाँ