साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- राजनांदगांव से प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने दी शुभकामनाएं
राजनांदगांव।
प्रेस रिपोर्टर क्लब रायगढ़ के नवनिर्मित कार्यकारिणी गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब राजनांदगांव के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी सहित रायगढ़ इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष संजय सोनी के सक्षम नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब निरंतर विस्तार एवं मजबूती की दिशा में अग्रसर है। संगठन आज पत्रकारों की आवाज को सशक्त मंच प्रदान कर रहा है तथा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ इकाई के गठन से संगठन को नई ऊर्जा एवं गति प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पत्रकार हितों की रक्षा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
राजेश चौथवानी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिल रहे मार्गदर्शन एवं आपसी एकजुटता के बल पर प्रेस रिपोर्टर क्लब आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
हेमंत कुमार टंडन
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़
टिप्पणियाँ