सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटवारों द्वारा संधारित मुसाफिर रजिस्टर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण *पंचायतों में मुसाफिर रजिस्टर संधारित करना ग्राम स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य, इससे सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने का आधार मिलता है:-

 




*हर पंचायत में अनिवार्य रूप से अद्यतन होने चाहिए मुसाफिर रजिस्टर:-


 *सभी एसडीएम (राजस्व) को दिए निर्देश, वनांचल ग्राम छाल के निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पर जोर:-



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 23 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ग्राम छाल पहुंचकर पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कोटवार द्वारा संधारित किए जाने वाले मुसाफिर रजिस्टर का अवलोकन किया और इसे ग्राम स्तरीय प्रशासन का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए इसकी अनिवार्यता और उपयोगिता बताया गया। उल्लेखनीय है कि समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कोटवारों के माध्यम से संधारित होने वाले मुसाफिर, पलायन रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए थे। 


इसी तारतम्य में कलेक्टर   चतुर्वेदी ने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम छाल में इस महत्वपूर्ण रजिस्टर की जांच भी की। उन्होंने कहा कि मुसाफिर रजिस्टर केवल औपचारिक अभिलेख न रहकर ग्राम में आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी, गतिविधियों और आपातकालीन समन्वय का आधार होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्टर में सभी आवश्यक प्रविष्टियां नियमित रूप से की जाएं तथा इसे अद्यतन स्थिति में रखा जाए।

उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कोटवारों द्वारा मुसाफिर रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक पंजियों का अनिवार्य रूप से संधारण सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यह रजिस्टर ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था, पलायन की निगरानी, बाहरी व्यक्तियों की जानकारी तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना संप्रेषण के लिए अत्यंत उपयोगी है।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि रजिस्टर में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अधिकारियों के अद्यतन संपर्क नंबर दर्ज हों, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम छाल के पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में स्थित शासकीय भवनों की स्वच्छता, अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा लोक सेवा केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन रजिस्टरों की भी समीक्षा की गई और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम श्री प्रवीण भगत, कृषि एसडीओ प्रभास शंकर सिंह, तहसीलदार लोमस मिरी, जनपद सीईओ एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


हेमंत कुमार टंडन 

जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...