सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CM साय के जन्मदिवस के अवसर पर लूथरा शरीफ दरगाह में अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने चढ़ाई चादर,, दीर्घायु के लिए मांगी दुआ,,

 CM साय के जन्मदिवस के अवसर पर लूथरा शरीफ दरगाह में अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने चढ़ाई चादर,, दीर्घायु के लिए मांगी दुआ,,


 छत्तीसगढ़ शासन वक्त बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर हाजी सलीम राज को दिया जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं 


बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा के अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लूथरा शरीफ स्थित दरगाह में पहुंचकर विशेष दुआ की। इस अवसर पर सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

मोर्चा पदाधिकारियों ने लूथरा शरीफ सैयद इंसान अली बाबा दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रदेश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और विकास की प्रार्थना की। साथ ही छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हाजी सलीम राज के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें भी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।

मुशर्रफ़ खान ने कहा कि वे अपने चैनल के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डॉ. सलीम राज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड स्तर पर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन अवश्य देगी। मोर्चे की मजबूती और संगठनात्मक विस्तार को लेकर पार्टी द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026” के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश एवं देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की दुआ की गई। इस अवसर पर मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौहापाली में युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

रायगढ़, 21 फरवरी । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।   जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।  घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के संज...

खरसिया में लकड़ी तस्करों पर बड़ा प्रहार: उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक व 1 माजदा जब्त

   खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भालू नारा चौक के पास उड़नदस्ता और वन परिक्षेत्र खरसिया की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। रात लगभग 9 बजे की गई इस कार्रवाई में दो ट्रक और एक माजदा वाहन को पकड़ा गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जप्त किए गए वाहनों और लकड़ी को वन परिक्षेत्र खरसिया डिपो लाया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ जिले में लगातार हो रही अवैध तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस सख्त कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और अवैध कारोबार करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कट...

ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई

        रायगढ़, 17 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूर्णत: अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात”* के तहत दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।          रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर हो रही कड़ी कार्रवाई को देखते हुए कल थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली की महिलाओं द्वारा एसएसपी  शशि मोहन सिंह से गांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर और कोतरारोड़ को क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । ग्राम डूमरपाली और नहरपाली में भूपदेवपुर पुलिस की शराब रेड      भूपदेवपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलि...