पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बतरा का शैक्षणिक निरीक्षण, एक्सपोज़र विज़िट में विद्यार्थियों ने देखीं महत्वपूर्ण संस्थाएं
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप
।बरौल।
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में एक्सपोज़र एजुकेशन विज़िट के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर शिक्षकों से चर्चा की और विद्यार्थियों की पढ़ाई की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे भविष्य में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सहायक रविंद्र सिंह ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फूल साय मरावी ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए।
संकुल प्राचार्या श्रीमती के. मिनी प्रसन्ना ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक एक्सपोज़र विज़िट के अंतर्गत आकाशवाणी अंबिकापुर, संजय वाटिका, मधुमक्खी वाटिका, राष्ट्रपति पंडो भवन, रेलवे स्टेशन, सेंट्री पार्क राजमोहनदेवी कृषि महाविद्यालय , राजीव गांधी महा विद्यालय तथा अन्य सभी जगह का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को करीब से समझा।
इस मौके पर पीएम श्री सेजेस के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, एसएमडीसी अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े, ग्राम पंचायत बतरा के सरपंच आनंद सिंह आर्मो तथा शिक्षक अमजद अली सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
टिप्पणियाँ