सिरगिट्टी में संपन्न हुआ संकुल स्तरीय बैठक
संवाद दाता निर्मल सिंह
पांचवी आठवीं केंद्रीयकृत परीक्षा को लेकर हुई विशेष चर्चा।
सभी संस्था प्रमुखों ने एक दूसरे को रंग लगाकर दी होली की बधाई।
संकुल सिरगिट्टी अंतर्गत समस्त प्रधान पाठकों की महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्य श्री अजीत कुजूर जी के नेतृत्व में संकुल केंद्र सिरगिट्टी में संपन्न हुआ। जिसमें केंद्रीयकृत परीक्षा के पूर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही समस्त बच्चों की अपार आई. डी. और VSK एप में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन को लेकर चर्चा हुई।
प्राचार्य और प्रधान पाठकों ने नवनियुक्त शैक्षिक समन्वयक सत्येंद्र श्रीवास को पुष्पगुच्छ और श्री फल भेंटकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में संकुल प्राचार्य ने एक साथ मिलकर आपसी सहयोग से संकुल के बेहतरी के लिए कार्य करने हेतु निर्देशित किया और पूर्व शैक्षिक समन्वयक आशीष वर्मा का आभार व्यक्त किया।
संकुल अंतर्गत सभी प्रधान पाठकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
आज के इस बैठक में प्रधान पाठक आर.के. सिंह, सिलवंती एक्का,अनीता दान,आर.आर.श्रीवास,रचना सोनी, साजिदा खान, प्रभारी मधु वस्त्रकार,शशि सिंह मुख्य रूप से उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालक सहायक शिक्षक नरेंद्र द्विवेदी ने किया।
टिप्पणियाँ