डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' पशुपतिनाथ नेपाल में आयोजित साहित्य महोत्सव के ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत हुए
गिरिडीह झारखंड:: ज्ञान मानव को एक नई पहचान देती है जो उसे अन्य से उत्कृष्ट बनाती है। इसी श्रृंखला में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में कार्यरत राम रतन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने कार्य के प्रति सजग और कर्तव्य निष्ठ के साथ साथ शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के अतिरिक्त भारतीय रेलवे में हिंदी प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय चेरीटेबल ट्रस्ट गिरिडीह झारखंड ने पशुपतिनाथ भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का 'ब्रांड एंबेसडर' मनोनीत किया है। इसका अधिकारिक पुष्टि ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' ने दी है।
डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' ने संवाददाता को बताया कि पार्श्व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय चेरीटेबल ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए देश हित में कार्य को देखते हुए सुन्दर सामंजस्य स्थापित एवं आपसी सौहार्द्र को प्रगाढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने पर यह दायित्व पुनः प्राप्त हुआ है। इस दायित्व से साहित्य के प्रति भारत नेपाल में आपसी सामंजस्य स्थापित होगा जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. 'राधे राधे' भारत का मान बढ़ाएंगे। इस ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश्वर वर्मा एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' हैं। मैं पी. आई. यू. सी. ट्रस्ट का हृदय से आभार प्रकट करता हूंँ जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया। इसके पूर्व भी साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' को जीवनधारा नमामि गंगे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमोदित संस्था), काव्य रसिक संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था), कवि लोक साहित्य परिषद (छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था) के कोषाध्यक्ष, कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। भारतोदय लेखक संघ नई दिल्ली, नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, श्रीराम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या, महात्मा बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव बोधगया बिहार, पाटलिपुत्र अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव पटना बिहार सहित तीन दर्जन से भी अधिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं जो पी.आई.यू.सी. ट्रस्ट गिरीडीह, झारखंड से संबंध है। 'डॉ.राधे राधे' ने समस्त पदाधिकारियों सदस्य गण का आभार प्रकट किया है। डॉ. सुरेश सिंह शौर्य 'प्रियदर्शी' ने कहा कि मेहनत और लगन को देखते हुए वर्ष 2026 एवं 2027 दो वर्ष के लिए ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2026 में शिक्षा, साहित्य, समाज सेवी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, खेल जगत, विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर उन्हें देश के सामने अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम संयोजिका स्वांति ने आगामी कार्यक्रम की श्रृंखला की जानकारी देते हुए कहा कि नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव , युवा महिला संसद सम्मेलन, हिमालयन फेस्टीवल महोत्सव शिमला चंडीगढ़,पाटलिपुत्र अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव पटना बिहार, बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव बोधगया बिहार, पशुपतिनाथ भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव नेपाल काठमांडू, नालंदा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव , श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव इत्यादि शामिल हैं । विस्तृत जानकारी के लिए कार्यक्रम संयोजिका स्वांति (+918788580389 ) से संपर्क किया जा सकता है। ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत होने पर डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' को सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित करने का सिलसिला जारी है।
टिप्पणियाँ