सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, कई समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण


*विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, योजनाओं की दी जानकारी और हितग्राहियों को किया लाभान्वित:-

*कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का अवलोकन:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 6 मार्च 2026/ सुदूर वनांचल क्षेत्र के नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड धरमजयगढ़ के तहसील मुख्यालय कापू स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं शिकायतें दर्ज कराई, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर का अवलोकन कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
             कलेक्टर चतुर्वेदी ने तत्काल निराकरण नहीं होने वाले आवेदनों की जांच कर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा आवेदकों को इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि अधिकाधिक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हो। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आमजनों से विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार लाभ उठाने का आग्रह किया।
            शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, चिप्स, शिक्षा, आदिवासी विकास, वन, समाज कल्याण, श्रम, मछली पालन एवं पशुधन विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। 
            स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 170 जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा 07 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 35 लोगों की टीबी जांच की गई, 100 महिलाओं की एनसीडी जांच की गई तथा 83 लोगों को दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में 40 से अधिक आधार कार्ड भी बनाए गए। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए गए, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में अलग-अलग विभागों के लिए पंजीयन काउंटर बनाए गए थे, जिससे लोगों को आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज कराने में सुविधा हुई। साथ ही शिविर स्थल पर पेयजल, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई थीं।

*हितग्राहियों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित:-
शिविर के दौरान कई हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इनमें 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई। महिला स्व-सहायता समूह कुमरता को खेती कार्य के लिए 02 लाख रुपये तथा जय भीम समूह कापू को आजीविका गतिविधियों के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही 10 बच्चों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र, 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा 20 से अधिक हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत दो हितग्राहियों को मछली जाल एवं दो हितग्राही को आईस बाक्स प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मोतीराम को छड़ी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। योजनाओं का लाभ प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में आवास, शौचालय, पेयजल, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल तक सड़क निर्माण, आधार पंजीयन तथा राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

*जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थित:-

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया, नीरज शर्मा, भारत साहू, विदेशी, विनय शर्मा, दुर्गावती सिंह, अशांति टंडन, मदन राठिया, जनक राठिया, कापू सरपंच सुमित्रा सर्पराज, संतोष गुप्ता, सरपंच शोभनी बाई मोदी,धरमपाल गुप्ता, निधीश्वर प्रधान, मनीष राठौर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ प्रवीण भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया ब्लॉक के ग्राम परसकोल में युवक की मौत, सक के घेरे में खरसिया पुलिस ने पाच लोग को लिया हिरासत*

 खरसिया ग्राम परसकोल में शनिवार रात करीब 7 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई है जिसका उम्र 30, साल बताया जा रहा हय जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया जा रहा है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। परिजनों के अनुसार, रात में कुछ लोग अनिल को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद झगड़े जैसी आवाजें सुनाई दीं, लेकिन देर रात तक अनिल घर वापस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी बहन शौच के लिए बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति, मोतीलाल सिदार, खेत की ओर से आ रहा था और उसे देखकर भागने लगा। शक होने पर जब बहन खेत की ओर गई तो वहां अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना खरसिया के प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि डॉग स्क्वायड की मदद से एक संदिग्ध, मोतीलाल सिदार, की पहचान की ग...

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

     रायगढ़, 3 मार्च । खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान, निवासी ग्राम परासकोल* के रूप में हुई है।             घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।                                  अरोपी            मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, किंतु ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचन...

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...