बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
कांकेर, शिवसेना जिला ईकाई कांकेर द्वारा जिला में बढ़ते अपराध एवं नशा को नियंत्रित करने की मांग को लेकर कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा जिले में अनियंत्रित रूप से फल फूल रहे सट्टा जुआ गांजा चरस और अवैध शराब के खिलाफ शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग किया जा रहा है। हमारे इस पहल का उद्देश्य इन सामाजिक बुराइयों के कारण क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था और युवाओं पर पढ़ रहे नकारात्मक प्रभाव की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से युवा पीढ़ी की युवा अवस्था बर्बाद हो रही है और आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है दुबे ने आगे कहा हमारा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज का निर्माण करना है इन अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाना आवश्यक है ताकि हमारे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। जिले के विभिन्न गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएं, गांजा चरस बिक्री पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएं, अवैध रूप से चल रहे सट्टा जुआ पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगाए जाएं, शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब छापेमारी और दोषियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही का आग्रह किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शिवसेना नेता अनेश नुरूटी सुकचंद मंडावी भोला पाल प्रणेवेश विश्वास बलराम व्यापारी धर्मेंद्र यादव मनकुंवर उयके सुमन ध्रुव रामनारायण उसेंडी राजेंद्र यादव सुमीत दुग्गा उत्तम सिंह ठाकुर संत पटेल रोशन नाग नानू सलाम इत्यादि सैकड़ो शिव सैनिक शामिल थें।
टिप्पणियाँ