सारंगढ़ केजरी राइस मिल मे लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल धान जलकर ख़ाक
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़-कटेली रोड पर स्थित केजरी राइस मिल में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान आग की चपेट में आ गए हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मिल के भीतर हजारों क्विंटल धान का ढेर लगा हुआ था, जो सूखे छिलकों (भूसे) की मौजूदगी के कारण आग के लिए ‘ईंधन’ का काम कर रहा है। इसी वजह से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ आने के बावजूद आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मिल में भारी मात्रा में धान का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन और मिल के कर्मचारी भी बचाव कार्य में जुटे रही ।

टिप्पणियाँ