सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर ने सीएचसी तमनार में ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी*अधोसंरचना सहित जरूरी कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए निर्देश



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 13 मार्च 2026/ जिले में आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज तमनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
        निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अस्पताल परिसर, उपचार कक्ष, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है। साथ ही मर्चुरी निर्माण के लिए स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इस पर कलेक्टर ने भवन सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुहल्ले में नाचने की बात को लेकर युवकों के बीच जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने निकली जुलूस रैली

 ग्राम संकरा*घटना के चंद घंटे के भीतर सभी 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*  साइस वाणी न्यूज  लोकेश गायकवाड़   धरसीवां (संकरा) प्रार्थी मयंक साहू, निवासी ग्राम सांकरा थाना धरसींवा ने पुलिस चौकी सिलतरा/थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.03.2026 को होली त्यौहार के दौरान दोपहर लगभग 02ः00 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू तथा गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी समय गांव का हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया एवं कोमल मनहर के साथ वहां आया और वे लोग भी उनके साथ नाचने लगे। नाचते समय उक्त लोग प्रार्थी के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की करने लगे जिस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, तो वे लोग विवाद करने लगे। तब प्रार्थी ने सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। शाम लगभग 05ः00 बजे प्रार्थी का चचेरा भाई मोहनिश साहू आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। प्रार्थी तुरंत मौके पर गया देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, ...

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

  10 मार्च, रायगढ़। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गांव का एक युवक महिला को ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।          जानकारी के अनुसार थाना तमनार में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। मृतिका (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम सेमीजोर ने दिनांक 6 फरवरी की दोपहर अपने रसोई कमरे की मेन पाटी में गमछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी*। घटना के बाद परिजनों ने महिला को जीवित समझकर फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तमनार पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।       मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने पुलिस को मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट तथा मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्र...

खरसिया में गरजे कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल बोले— भाजपा शासन में अपराध बेलगाम

खरसिया। खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष धनंजय बायल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से हत्या, लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। संजय चौहान   ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि कानून का डर अपराधियों के मन से खत्म होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल सख्त कदम उठाते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संजय चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा किसी भी सरकार की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई...