खरसिया तेलिकोट PWD ऑफिस के पास शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, 7–8 मार्च को होंगे धार्मिक कार्यक्रम
खरसिया। क्षेत्र के तेलीकोट (PWD ऑफिस के पास) में नव निर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और शिव भक्तों में विशेष श्रद्धा देखी जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी तेलीकोट, खरसिया के द्वारा किया जा रहा है।
मंदिर समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 7 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद 8 मार्च 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
इसी दिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
शिव मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

टिप्पणियाँ