सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना-2027 को सफल बनाने प्रशासन की पहल, नुक्कड़ नाटक और एलईडी के जरिए जन-जन तक पहुंचाया जा रहा जागरूकता संदेशरेलवे स्टेशन चौक रायगढ़ में जनजागरूकता अभियान, डिजिटल जनगणना पर दी गई जानकारी



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ जनगणना-2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 02 मई तक जिले के विभिन्न अनुविभागों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनगणना के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
           इसी कड़ी में आज रेलवे स्टेशन चौक रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक, एलईडी स्क्रीन प्रदर्शन तथा पाम्पलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं नागरिकों की भूमिका को सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं एलईडी स्क्रीन के जरिए स्व-गणना, मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में प्रदर्शित की गईं, जिससे आमजन को प्रक्रिया को समझने में आसानी हुई। अभियान के अंतर्गत बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी और यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी। जनगणना का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण (फरवरी 2027) में जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।
           नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...