बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर
थाना सिटी कोतवाली कांकेर
जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
दिनांक : 21 मई 2026
नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा-धमकाकर लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न अपराध दर्ज।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सन्नी नाग द्वारा दिनांक 15.09.2022 की रात्रि लगभग 11:30 बजे पीड़िता के घर में प्रवेश कर, उसके नाबालिक होने की जानकारी होने के बावजूद उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार डरा-धमकाकर दिनांक 05.03.2026 तक शारीरिक शोषण किया जाता रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कांकेर प्रतीक बी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।
पुलिस टीम द्वारा टिकरापारा कांकेर में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 64(1), 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकॉर्ड
सन्नी नाग उर्फ राजू पिता कृष्णा नाग, उम्र 33 वर्ष, निवासी टिकरापारा कांकेर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जुआ एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।
आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2019 में अपराध क्रमांक 128/19 ,वर्ष 2021 मे अप.क्र.293/21 , वर्ष 2024 मे अपराध क्र. 418/2024 के प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम का विवरण
उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्र.आर. 478 सावित्री मरकाम, आरक्षक मनोज ध्रुव, त्रिलोचन यादव एवं महिला आरक्षक रशिदा बानो की सराहनीय भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
टिप्पणियाँ