सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17 वर्षों तक देशसेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिक एवं पत्रकार हितों की बुलंद आवाज किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन बना यादगार









रायगढ़/खरसिया।

खरसिया के  रिया पैलेस होटल में उस समय खुशी, सम्मान और गर्व का अनोखा संगम देखने को मिला, जब पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक किशोर कुमार चौहान का जन्मदिन धूमधाम और शानदार अंदाज में मनाया गया। यह केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं था, बल्कि उस व्यक्तित्व के सम्मान का अवसर था जिसने पहले देश की सेवा की और अब पत्रकारों एवं समाज की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि किशोर कुमार चौहान  ने भारतीय सेना में रहकर पूरे 17 वर्षों तक देश की सेवा की है। सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पण तक, उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश के नाम किया। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका संघर्ष और सेवा का जज़्बा नहीं रुका। आज वे पत्रकार महासंघ के माध्यम से पत्रकारों के अधिकार, सामाजिक मुद्दों और जनहित की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं।

जैसे ही जन्मदिन समारोह में केक काटा गया, पूरा रिया पैलेस होटल तालियों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। समारोह में मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी और सम्मान साफ दिखाई दे रहा था।

इस भव्य आयोजन में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के जिला सचिव यशोदा यादव, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत डनसेना , ब्लॉक अध्यक्ष बालक राम पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंशु पटेल, ब्लॉक सचिव बीडी चौहान, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक कुमार एवं खरसिया ब्लॉक मानव अधिकार संगठन के सचिव फूल भाई चौहान सहित कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

उपस्थित लोगों ने कहा कि किशोर कुमार चौहान केवल संगठन के जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल हैं। सेना में 17 वर्षों की देशसेवा और उसके बाद पत्रकारों के हित में लगातार सक्रिय रहना उनके व्यक्तित्व को और भी विशेष बनाता है।

पूरे कार्यक्रम में पत्रकार एकता, भाईचारे और सम्मान का शानदार माहौल देखने को मिला। देर रात तक हंसी, तालियों और शुभकामनाओं की गूंज रिया पैलेस होटल में सुनाई देती रही। यह जन्मदिन समारोह हर किसी के लिए यादगार बन गया और लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के सम्मान का ऐतिहासिक आयोजन बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...