सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महतारी वंदन योजना का पोर्टल बंद, नवविवाहित महिलाएं लाभ से वंचित — हितग्राहियों ने जल्द आवेदन शुरू करने की उठाई मांग*









खरसिया - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आज भी कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाली नवविवाहित महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष देखा जा रहा है।

खरसिया क्षेत्र की एक महिला द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवेदन देकर महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने एवं योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए थे तथा उस समय दर्ज आवेदनों के बाद शासन द्वारा नए आवेदनों की एंट्री पोर्टल में पूर्णतः प्रतिबंधित कर पोर्टल को लॉक कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासन द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही पुनः आवेदन लिए जाएंगे तथा पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस जवाब के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो वर्षों में जिन महिलाओं का विवाह हुआ है, उन्हें आखिर योजना का लाभ कब मिलेगा? वर्तमान में पोर्टल बंद होने के कारण नई हितग्राही महिलाएं आवेदन तक नहीं कर पा रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई नवविवाहित महिलाएं शासन की इस योजना का लाभ पाने की उम्मीद लगाए बैठी हैं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया बंद होने से वे आर्थिक सहायता से वंचित हैं।

महिलाओं का कहना है कि जब शासन द्वारा योजना चलाई गई है तो समय-समय पर नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होनी चाहिए। केवल पुराने आवेदनों तक योजना सीमित रहने से हजारों नई विवाहित महिलाएं लाभ से दूर हो रही हैं।

क्षेत्र के लोगों और महिलाओं ने शासन से मांग की है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द खोला जाए, ताकि नई पात्र महिलाएं आवेदन कर सकें और उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। लोगों का कहना है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।

अब सभी की निगाहें शासन के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं। यदि जल्द पोर्टल शुरू नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में नवविवाहित महिलाएं इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...