दिन हो या रात… हर दर्द की आवाज पर सबसे पहले पहुंचते हैं विधायक उमेश पटेल
रायगढ़/खरसिया। जनता की हर धड़कन में बसने वाले, गरीबों की उम्मीद और खरसिया की पहचान बन चुके लोकप्रिय विधायक उमेश नंद कुमार पटेल को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ द्वारा उनके गृह आवास पहुंचकर भव्य सम्मान किया गया। यह सम्मान केवल एक नेता का नहीं, बल्कि उस जनसेवक का था जिसने वर्षों से जनता के सुख-दुख को अपना परिवार समझकर सेवा की है।
खरसिया की गलियों से लेकर गांवों की चौपाल तक एक ही नाम लोगों की जुबान पर रहता है
विधायक उमेश पटेल हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि आज भी लोगों के दिलों में उनके लिए अपार सम्मान और विश्वास दिखाई देता है।
लोग कहते हैं —
नेता बहुत देखे, लेकिन जनता के बीच रहकर हर समय साथ निभाने वाला नेता सिर्फ उमेश पटेल जैसा होना चाहिए।”
पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार चौहान, जिला महासचिव संजय गुप्ता, जिला सचिव यशोदा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बालक राम पटेल, ब्लॉक सचिव बीडी चौहान सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी विधायक के गृह निवास पहुंचे और प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सम्मान के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। विधायक उमेश पटेल ने विनम्रता के साथ कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को शासन तक पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि खरसिया को ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है जो केवल राजनीति नहीं, बल्कि रिश्ते निभाना जानता है। जनता के हर आंसू और हर मुस्कान से जुड़ने वाले उमेश पटेल आज लाखों लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

टिप्पणियाँ