जांजगीर-चांपा: करही गोलीकांड का खुलासा- आयुष कश्यप हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-मोटरसाइकिल बरामद; IG-SSP के निर्देशन में 7 राज्यों में दबिश के बाद ‘ऑपरेशन हंट’ सफल
_23मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में 23-24 अप्रैल 2026 की रात हुए सनसनीखेज आयुष कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।* *‘ऑपरेशन हंट’ के तहत पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।* *आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।*
*गिरफ्तार आरोपी करही के ही निवासी:* *पुलिस ने हेमंत कुमार बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड 11, करही, भूषण बघेल (23 वर्ष), निवासी वार्ड 01, करही एवं अमित टंडन (28 वर्ष), निवासी वार्ड 09, करही को गिरफ्तार किया है।* *तीनों आरोपी थाना बिर्रा क्षेत्र के निवासी हैं।*
*क्या बरामद हुआ:* *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं मैगजीन, एक अतिरिक्त खाली मैगजीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।*
*हत्या की वजह:* *पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उधारी के पैसों को लेकर विवाद, मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रभाव और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से उपजी जलन व द्वेष की भावना के कारण उन्होंने हत्या की साजिश रची।*
*IG-SSP के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई:* *मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के राजपत्रित अधिकारी, साइबर थाना, थाना बिर्रा सहित जिला पुलिस बल ने कार्रवाई की।* *हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर सहित 07 राज्यों में दबिश दी गई।* *ग्राम करही में विशेष पुलिस कैम्प स्थापित कर रेंज स्तरीय टीम का गठन किया गया था।*
*23-24 अप्रैल की रात हुई थी वारदात:* *दिनांक 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।* *घटना की सूचना पर तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी।
टिप्पणियाँ