सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन: खोपा शिविर में 437 आवेदन, दिव्यांग आदित्य को मौके पर मिली मोटराइज ट्राइसाइकिल

संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

सुशासन तिहार 2026 में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर, कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
 सुशासन तिहार 2026 के तहत भैयाथान जनपद के ग्राम खोपा में गुरुवार को जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर एस. जयवर्धन स्वयं मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
शिविर के दौरान सबसे संवेदनशील पहल तब देखने को मिली जब खोपा निवासी दिव्यांग आदित्य देवांगन ने मोटराइज ट्राइसाइकिल की मांग रखी। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उन्हें मोटराइज ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। इससे शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की।
सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद क्षेत्र से अब तक कुल 437 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 102 आवेदन गुरुवार को आयोजित शिविर में दर्ज किए गए। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विभागों की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा किसी भी समस्या या शिकायत को अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनवाने की जानकारी दी गई। साथ ही टीबी, सिकल सेल, कुष्ठ जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील भी प्रशासन ने की।
कलेक्टर ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं राजस्व विभाग को फौती नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे जैसे मामलों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
शिविर में पुलिस विभाग ने साइबर फ्रॉड और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शुलोचनी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य अनुज राजवाड़े, जनपद सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंहदेव, महेंद्र सिंह मार्को सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरपंच और जिले के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भ...