डभरा वेदांता हादसा: जांच के लिए 5 मई तक दें सबूत, प्रशासन ने आमजन से मांगा सहयोग, SDM कार्यालय में जमा करें फोटो-वीडियो
_ 2 मई 2026, सक्ती/डभरा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, *14 अप्रैल 2026 को ग्राम सिंघीतरई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए आमजन एवं संबंधित व्यक्तियों से साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की गई है।*
*कोई भी व्यक्ति, जिसके पास घटना से संबंधित दस्तावेज, फोटो, वीडियो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, वह 05 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, डभरा में प्रस्तुत कर सकता है।* अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
*जिम्मेदारी तय करने की दिशा में अहम कदम:* प्रशासन का कहना है कि *इस प्रक्रिया का उद्देश्य हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाना और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।* जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर पहलू को गंभीरता से लिया जाएगा। SDM डभरा को पहले ही जांच अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है।
*आमजन से सहयोग की अपील:* अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि *जांच को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है।* इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि *वे बिना किसी संकोच के आगे आएं और उपलब्ध साक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।*
टिप्पणियाँ