सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा*वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर:-*आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगा सुव्यवस्थित कैंपस

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 02 मई 2026/ रायगढ़ के पत्रकारों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने वार्ड क्रमांक 27 में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को बधाई दी।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि प्रेस क्लब भवन के लिए पत्रकार साथियों द्वारा निरंतर प्रयास, संवाद और फॉलोअप किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कार्य प्रारंभ हो सका है। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होते ही शासन से 20 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई तथा 30 लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है, जो समाज के महत्वपूर्ण वर्ग को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने नगर निगम के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सराहना की तथा निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और पूरी राशि का उपयोग बेहतर निर्माण में किया जाए।
            वित्त मंत्री  चौधरी ने कोरबा प्रेस क्लब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां का सुव्यवस्थित भवन एक गरिमामय वातावरण प्रदान करता है और रायगढ़ में भी उसी स्तर का सुसज्जित एवं आधुनिक भवन तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से रायगढ़ के पत्रकारों को एक सशक्त एवं सम्मानजनक मंच प्राप्त होगा। उन्होंने भवन के डिजाइन को लेकर कहा कि निर्माण इस प्रकार किया जाए कि भविष्य में प्रथम तल के विस्तार की संभावना बनी रहे। साथ ही परिसर के शेष हिस्से में पार्किंग, गार्डन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित कर इसे एक सुव्यवस्थित कैंपस के रूप में तैयार किया जाए। उन्होंने मुख्य मार्ग के संभावित चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए।
          वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में वर्तमान में अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित हो रहे हैं और 100 से अधिक परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। रायगढ़ के विकास के लिए वे प्रतिदिन समय देकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
           नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रेस क्लब का यह भवन समाज के सशक्त स्तंभ को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष श्री पुनीराम रजक ने कहा कि यह भवन पत्रकारों के लंबे समय से संजोए गए सपने को साकार करेगा। उन्होंने वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ में शिक्षा, अधोसंरचना और शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। नालंदा लाइब्रेरी सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं, जिनसे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो रहा है। 
           इस अवसर पर नगर निगम  सभापति  डिग्री लाल, जनपद अध्यक्ष  हेमलता चौहान,  अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला,  सुभाष पाण्डेय,  श्रीकांत सोमावार,  विवेक रंजन सिन्हा,  विकास केडिया,  सुरेश गोयल,  पूनम सोलंकी,  मधुलता पटेल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष  हेमंत थवाईत, सचिव श्री नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष  पुनीराम रजक, वरिष्ठ पत्रकार  सुभाष त्रिपाठी सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम  महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...