सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नील हरित शैवाल से सुधरेगी खेतों की सेहत, बढ़ेगा उत्पादन*रायगढ़ जिले में 95 गौठानों और 515 किसानों के टांकों में तैयार हो रहा नील हरित शैवाल:-*1800 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगा उपयोग, रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल



*रायगढ़ जिले में नील हरित खाद बनाने की योजना का क्रियान्वयन शुरू, कलेक्टर द्वारा हो रही लगातार समीक्षा:-

*कम लागत, अधिक उत्पादन और स्वस्थ मिट्टी की दिशा में रायगढ़ का अभिनव अभियान*:-

*गौठानों से खेतों तक जैविक क्रांति: हजारों क्विंटल नील हरित शैवाल उत्पादन का लक्ष्य:-

*772.5 हेक्टेयर में होगा उपयोग, 38.18 मीट्रिक टन तक घटेगी यूरिया की खपत:-

*स्वयं के टांकों में नील हरित शैवाल तैयार करेंगे 515 प्रगतिशील किसान, 1030 हेक्टेयर में होगा उपयोग:-
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 14 मई 2026/ प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने और खेती में मिट्टी की घटती उर्वरता और लगातार बढ़ती रासायनिक खादों की लागत के बीच इस वर्ष से धान और अन्य फसलों में नील हरित शैवाल खाद का उपयोग करने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिले में ठोस कार्य योजना बना कर क्रियान्वयन शुरू कर दी गई है। यह खाद किसानों के लिए एक प्रभावी और टिकाऊ विकल्प बनकर उभरेगा। मिट्टी में प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला यह जैविक संसाधन खेतों की सेहत सुधारने, फसल की बढ़वार मजबूत करने और खेती की लागत घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यही वजह है कि जिले में आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर नील हरित शैवाल उत्पादन एवं उपयोग की कार्ययोजना तैयार की गई है। धान और अन्य फसलों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और इस खाद का उपयोग कराने और इसके अनेकों फायदे को किसानों तक पहुंचाने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत, कृषि, खाद्य, सहकारिता और विपणन और उद्यानिकी विभागों की संयुक्त बैठक लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। 
            मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा संभाग स्तरीय एपीसी बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में हरी खाद एवं जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 95 चिन्हांकित गौठानों के 309 टांकों में नील हरित शैवाल तैयार किया जाएगा। इसके लिए 463.50 किलोग्राम मदर कल्चर का उपयोग किया जाएगा, जिससे लगभग 7725 क्विंटल नील हरित शैवाल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस जैविक खाद का उपयोग 772.5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर किया जाएगा, जिससे अनुमानित 38.18 मीट्रिक टन तक यूरिया की खपत में कमी आने की संभावना है। यह पहल किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करेगी।
             गौठानों के चयन में रायगढ़ विकासखंड के 17, खरसिया के 5, तमनार के 6, पुसौर के 11, धरमजयगढ़ के 17, घरघोड़ा के 13 तथा लैलूंगा के 26 गौठान शामिल किए गए हैं। प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से मदर कल्चर वितरण की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बेहरामार, धरमजयगढ़ में लगभग 6 क्विंटल मदर कल्चर 17 मई को प्राप्त होगा। इसका वितरण 18 मई को उप संचालक कृषि कार्यालय रायगढ़ परिसर से रायगढ़, पुसौर, खरसिया एवं तमनार विकासखंडों के प्रथम चरण के चयनित टांकों हेतु किया जाएगा। वहीं धरमजयगढ़, घरघोड़ा एवं लैलूंगा विकासखंड सीधे बेहरामार से कल्चर प्राप्त करेंगे। लैलूंगा विकासखंड को प्रारंभिक रूप से 30 किलोग्राम कल्चर उपलब्ध भी करा दिया गया है। द्वितीय चरण के लिए बीज निगम कृषि प्रक्षेत्र बोईरदादर से 23 मई तक लगभग 8 क्विंटल कल्चर प्राप्त होने की संभावना है। तैयार स्थिति के अनुसार इसका वितरण सीधे बोईरदादर से किया जाएगा।

*515 प्रगतिशील किसान स्वयं तैयार करेंगे नील हरित शैवाल:-

जिला प्रशासन किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। जिले के 515 प्रगतिशील किसानों को स्वयं के टांकों में नील हरित शैवाल उत्पादन हेतु चिन्हांकित किया गया है। इनमें रायगढ़ के 85, खरसिया के 69, तमनार के 40, पुसौर के 70, धरमजयगढ़ के 115, घरघोड़ा के 60 तथा लैलूंगा के 75 किसान शामिल हैं। इन किसानों द्वारा कुल 515 टांकों में उत्पादन किया जाएगा, जिसके लिए 257.50 किलोग्राम मदर कल्चर की आवश्यकता होगी। इससे लगभग 10,300 क्विंटल नील हरित शैवाल उत्पादन संभावित है, जिसका उपयोग 1030 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा। इससे लगभग 50.88 मीट्रिक टन तक यूरिया की खपत में कमी आने का अनुमान है। किसानों को इस अभिनव पहल से जोड़ने के लिए किसान मित्र, कृषि विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कृषि मित्रों द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को नील हरित शैवाल तैयार करने की विधि, इसके उपयोग तथा इसके लाभों की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक किसान जैविक खेती की ओर प्रेरित हो सकें।

*मैदानी अमलों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण:-

नील हरित शैवाल उत्पादन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कृषि विभाग रायगढ़ द्वारा कृषि विकास अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों एवं अन्य मैदानी अमलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नील हरित शैवाल उत्पादन की तकनीक, जैव उर्वरकों के लाभ तथा किसानों को व्यवहारिक रूप से इससे जोड़ने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य मैदानी अमलों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर किसानों को स्वयं उत्पादन के लिए प्रेरित करना है।

*क्या है नील हरित शैवाल ?:-

नील हरित शैवाल एक प्राकृतिक सूक्ष्म जीव है जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को सोखकर मिट्टी में स्थिर करता है। धान की फसल के लिए इसे एक प्राकृतिक यूरिया के रूप में जाना जाता है। कृषि विभाग के अनुसार नील हरित शैवाल धान उत्पादन के लिए अत्यंत उपयोगी जैविक खाद है, जिसे किसान अपने खेत के पास ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 2ग्1 मीटर का गड्ढा या टैंक तैयार कर उसमें प्लास्टिक शीट बिछाई जाती है। फिर 10 से 15 किलो खेत की मिट्टी एवं 5 से 10 सेंटीमीटर पानी डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है। इसके बाद 200 से 250 ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा लगभग 100 ग्राम चूना मिलाया जाता है। फिर 1 से 2 किलो पुराना नील हरित शैवाल कल्चर पूरे टैंक में समान रूप से फैला दिया जाता है। पर्याप्त धूप एवं नियंत्रित जलस्तर बनाए रखने पर 7 से 10 दिनों में पानी की सतह पर हरी-नीली परत बन जाती है, जिसे सुखाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाता है। 
            धान के खेत में 10 से 15 किलो प्रति हेक्टेयर उपयोग किया जा सकता है। इसके उपयोग के समय खेत में पानी भरा होना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार नील हरित शैवाल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, फसल वृद्धि में सुधार करने तथा खेती की लागत घटाने में अत्यंत प्रभावी है। यह नाइट्रोजन स्थिरीकरण कर रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करता है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला प्रशासन की यह पहल किसानों को कम लागत, अधिक उत्पादन और टिकाऊ खेती की दिशा में नई राह दिखा रही है। लगातार बढ़ती रासायनिक खेती की चुनौतियों के बीच नील हरित शैवाल किसानों के लिए एक सरल, सस्ता और पर्यावरण हितैषी विकल्प बनकर उभर रहा है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता... 8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल”

संवाददाता - संतोष कुमार चौहान  साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा  लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ग्राम भकुरा निवासी ममिता यादव अपने 3 वर्षीय मासूम पुत्र ललित यादव के साथ बीते 06 मई 2026 से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और पति-पिता मिनकेतन यादव लगातार पत्नी और बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिजनों के अनुसार, ममिता यादव को अंतिम बार लैलूंगा बस स्टैंड में दोपहर लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आसपास के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। मामले को लेकर लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए। क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...