चांपा में भीषण सड़क हादसा: घटोली चौक पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, चालक हिरासत में, लोगों ने उठाई यातायात सुधार की मांग
_14 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*चांपा। घटोली चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।*
*मौके पर मची अफरा-तफरी:* *हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।* *मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।* *बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।*
*पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया:* *घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया।* *पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।*
*क्षेत्र में आक्रोश, यातायात सुधार की मांग:* *हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल देखा गया।* *स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण और घटोली चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।* *पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ