सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पत्रकार कल्याण महासंघ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न



खरसिया, 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)।
पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह स्थानीय स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, खरसिया में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, भाषाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, पुरातत्वविद् डॉ. रामविजय शर्मा तथा प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित मानिकपुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सुभदा रानी राठौर द्वारा राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने और सच्चाई को सामने लाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु महासंघ के प्रयासों की सराहना की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सेवक दास दीवान ने महासंघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन निरंतर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है और भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर कमल गर्ग, महेश साहू, मधुकर द्विवेदी एवं समाजसेवी महेंद्र जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में पत्रकारों के सम्मान एवं एकता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष सादिक रजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर.बी. वर्मा, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास, संगठन सचिव दिनेश नामदेव, कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा, उत्तर कुमार कौशिक, संभागीय उपाध्यक्ष डागेश्वर देवांगन, जिलाध्यक्ष गेंद दास मानिकपुरी सहित इस्माइल खान, इब्राहिम कादरी, सुनील बरेठ, देशराज दास, लोचन चौहान, संजय यादव, डिग्री लाल सिदार, सूरज पटेल, नारायण राठिया, अमित साहू, राकेश अग्रवाल, तोषराम चौहान, बालक राम पटेल, गिरीश राठिया, कुश पटेल, फूल राज मिरी, यशोदा यादव, मंगलेश डनसेना, आरती यादव सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ 
यशोदा यादव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भ...