सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छ ग सी एम बंगला लुम्बिनी गार्डन में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई


 अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति

और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। साथ ही साथ छाबड़ा जी ने कहा कि यह बौद्ध समाज तुलनात्मक रूप से अन्य समाज की तुलना में शिक्षित तथा सुशिक्षित भी है शासकीय सेवा में भी अधिकांश लोग हैं यह गर्व का विषय है इस समाज के लिए मुझे बहुत कुछ भविष्य में करना है | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंते नाग बोधी उड़ीसा से पधारे थे इन्होंने भी मनुष्य को तृष्णा लोभ स्वार्थ से दूर रहने की बात कही साथ ही साथ बुद्ध के सारगर्भित संदेश को रोचक रूप से कथा के रूप में प्रस्तुत किया कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर आरके सुखदेव जिन्होंने बोधिवृक्ष के नीचे मूर्ति स्थापित 14 साल पहले की थी उन्होंने बुद्ध के जन्म का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया था ,कार्यक्रम को सी.डी. खोबरागड़े ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन बी.आर. गायकवाड़ ने किया और साथ ही साथ कार्यक्रम को भोजराज गौर खेड़े अध्यक्ष भारती बौद्ध महासभा ने भी बुद्ध के संदेशों उपदेशों पर चलने के लिए आम जनता को निवेदन किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे IAS तथा दिलीप वासनिकर विभागीय जांच आयुक्त उपस्थित थे 
कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ महिला पुरुष उपस्थित थे| कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया साथ ही भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ शाखा एवं समता सैनिक द्वारा सहयोग किया गया 
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया

उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रेश विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

        26 अप्रैल, रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने *आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।          के संबंध में 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।                       बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भ...