सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक, कांकेर द्वारा जिला कांकेर एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेटियां अंतर्गत मार्काबेडा, कोरोसकोडो, आदनार के सरहदी जंगलों में हुए विस्फोट के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर

मार्काबेडा आदनार विस्फोट घटना 
विस्तृत जानकारी @1930 Hrs 
जिला कांकेर
दिनांक : 02.05.2026

निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर द्वारा आज दिनांक 02/05/2026 को जिला कांकेर एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेटियां अंतर्गत मार्काबेडा, कोरोसकोडो, आदनार के सरहदी जंगलों में हुए विस्फोट के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 

घटनास्थल निरीक्षण तथा अभियान में शामिल सुरक्षा बल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि माओवादी द्वारा पूर्व में डंप किए गई सामग्री को बरामद करने के लिए की जा रही सर्च अभियान के दौरान पहले डंप में कंप्यूटर/ मॉनिटर/ प्रिंटर आदि सामग्री बरामद हुआ। तत्पश्चात उसके समीप एक और अन्य डंप में माओवादी द्वारा पूर्व में डंप किए गए 15-15 किलो के 5 बोरी पटाखा पाउडर (गनपॉवडर- Potassium Nitrate + Barium Nitrate) को बरामद किया गया एवं BDS टीम के सहायता से टीम प्रभारी एवं अन्य सदस्य द्वारा डंप से बाहर निकाल के सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान संभवतः अधिक तापमान एवं रासायनिक रिएक्शन के कारणवश पटाखा पाउडर में विस्फोट हुआ जिस कारणवश अत्यधिक जलने की चोटों तथा विस्फोट से संबंधित शॉक के कारण घटना स्थल पर तीन जवान - निरीक्षक सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा एवं आरक्षक संजय गढ़पाले शहीद हो गए तथा एक जवान आरक्षक परमानंद कोर्राम की मृत्यु हेलीकॉप्टर द्वारा स्थल से निकासी के बाद उपचार के दौरान हुई।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए विस्फोटक बारूद की बरामदगी के दौरान हुए आकस्मिक विस्फोट में हमारे चार वीर जवान शहीद हो गए।
 पुलिस महानिरीक्षक ने आगे उल्लेख किया कि निरीक्षक सुखराम वट्टी के नेतृत्व में इसी टीम ने पूर्व अभियानों के दौरान माओवादी ठिकानों से कई आईईडी सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया था। किन्तु आज की इस दुखद दुर्घटना में हमने अपने चार बहादुर कमांडो को कर्तव्य पालन के दौरान खो दिया। हम राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य पालन करते हुए इन चारों वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...