सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में पारदर्शी लॉटरी से हुए प्रवेश


अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाले गए विद्यार्थियों के नाम, निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर अपनाई गई लॉटरी प्रक्रिया
संवाद दाता रामकुमार प्रजापति संभाग ब्यूरो चिप 

बरौल....। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को पूरी पारदर्शिता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लॉटरी पद्धति से संपन्न कराई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरी चयन प्रक्रिया अभिभावकों के सामने संपन्न हुई, जिससे प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रही।
कार्यक्रम का आयोजन सूरजपुर जिला कलेक्टर रेना जमील के संरक्षण तथा जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में किया गया। प्रवेश प्रक्रिया की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांदनी कंवर ने की, जबकि तहसीलदार शिव नारायण राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय में प्रवेश के लिए इस वर्ष निर्धारित सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके चलते शासन के नियमों के अनुसार चयन के लिए लॉटरी पद्धति अपनाई गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलसाय मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं, सातवीं और नवमी में सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। वहीं कक्षा पहली, दूसरी और ग्यारहवीं में रिक्त सीटों की तुलना में आवेदन कम प्राप्त होने के कारण इन कक्षाओं में लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अभिभावक सुबह से ही अपने बच्चों के चयन को लेकर विद्यालय पहुंचे थे। लॉटरी के दौरान विद्यार्थियों के नाम पारदर्शी तरीके से निकाले गए, जिसे उपस्थित अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सराहा। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश की आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े, सरपंच आनंद सिंह आर्मों, जनपद सदस्य महेंद्र सिंह मार्को, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रिंस जायसवाल तथा ग्राम सचिव कुंवर उदय प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पत्रकारों और ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिससे लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रवेश समिति सचिव गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल, प्रवेश प्रभारी आकिब आलम तथा रागिनी जायसवाल सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा स्काउट-गाइड के छात्रों ने भी व्यवस्था संभालने में सहयोग दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पीएम श्री आत्मानंद विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी इन विद्यालयों को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, जिसके चलते हर वर्ष आवेदन संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यही कारण है कि कई कक्षाओं में लॉटरी प्रक्रिया अपनानी पड़ रही है।
अभिभावकों ने भी निष्पक्ष और खुली प्रक्रिया के लिए प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उनका कहना था कि बच्चों के चयन की पूरी प्रक्रिया सभी के सामने होने से किसी प्रकार की शंका की स्थिति नहीं बनी और सभी को समान अवसर मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...