सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मजदूर दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइंस वाणी रायगढ़  प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 2 मई 2026/ मजदूर दिवस के अवसर पर जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन भराई के समय लीकेज होने तथा एक ऑपरेटर के घायल होने की स्थिति का परिदृश्य तैयार किया गया। इस दौरान कंटेनमेंट, रेस्क्यू, सप्रेशन एवं ऑल क्लियर जैसी पूरी आपातकालीन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में सुरक्षा दल, अग्निशमन दल, ऑक्सीजन संयंत्र दल, संयोजन स्टाफ एवं औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम शामिल रही।
             इसी क्रम में संयंत्र परिसर एवं मुख्य द्वार पर श्रमिकों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अन्य औद्योगिक इकाइयों जैसे एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड भी इसी प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। मजदूर दिवस के अवसर पर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संयंत्र परिसर में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, अग्निशमन अभ्यास तथा हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन (सीपीआर) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों को गर्मी से बचाव हेतु ग्लूकोज, ओआरएस घोल तथा तरबूज का वितरण भी किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...