सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर*आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार उत्पादन:-*आय में कई गुना हुई वृद्धि, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा

*
साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़, 2 मई 2026/ पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने वाले श्री आनंदराम सिदार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़ने के बाद उनकी जीवन की दिशा ही बदल गई। गेंदा फूल के उत्पादन से उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। आज उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। 
             रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोड़केल के कृषक श्री आनंदराम सिदार आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि की सशक्त मिसाल बनकर उभर रहे है। वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती शुरू की। यह निर्णय उनके लिए जोखिम भरा जरूर था, लेकिन विभागीय तकनीकी सहयोग, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और समय पर की गई कृषि क्रियाओं ने उनकी मेहनत को सफल बना दिया।
           श्री सिदार ने आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाते हुए अपने खेत में लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन प्राप्त किया। यह उत्पादन उनके लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि किसान सही दिशा और तकनीकी सहयोग के साथ कार्य करें, तो वे पारंपरिक खेती से कहीं अधिक लाभ कमा सकते हैं।उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनकी खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
          गेंदा फूल के उत्पादन से श्री आनंदराम सिदार को 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। पहले वे धान की खेती से लगभग 10 क्विंटल उत्पादन कर केवल 31 हजार रुपए की आय अर्जित करते थे, जिसमें से खर्चों के बाद मात्र 22 हजार रुपए का लाभ ही बचता था। उनके उदाहरण को देखकर अन्य किसान भी गेंदा जैसी नगदी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। रायगढ़ जिले में उद्यानिकी विभाग की सक्रिय पहल और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से फूलों की खेती अब एक लाभकारी और टिकाऊ विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...