सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशासन तिहार: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और बाजार से जुड़ने का मिला सशक्त मंच*ग्राम हाटी शिविर में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र:-*आम-नींबू अचार, सवाई घास और बांस उत्पादों की खरीददारी करने उमड़ी लोगों की भीड़:-

*महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की जमकर हुई बिक्री:-

साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:-रायगढ़, 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुशासन तिहार 2026 केवल जनसमस्याओं के निराकरण का मंच ही नहीं, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आजीविका, स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भरता को नई पहचान देने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे। शिविर में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक एवं घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। स्थानीय स्वाद और ग्रामीण हस्तकला से जुड़े उत्पादों को लोगों ने खूब पसंद किया। स्टॉलों में आम अचार, नींबू अचार, पापड़-बड़ी, राखिया बड़ी, आलू चिप्स, मोमबत्ती, सवाई घास से निर्मित टोकरी, बांस की टोकरी एवं सूपा, सुराही तथा झाड़ू जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
           शिविर में पहुंचे ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिला समूहों के उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिसके चलते लगभग 8 हजार से 10 हजार रुपए तक की बिक्री हुई। कई लोगों ने उत्पादों की गुणवत्ता और उपयोगिता को देखते हुए आगे के लिए ऑर्डर भी दिए। बोकरामुड़ा की एकता स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित मोमबत्तियां, ग्राम सिथरा की बुलबुल समूह द्वारा तैयार सुराही, कुड़ेकेला की जय अंबे स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार अचार, पापड़ और बड़ी, ग्राम हाटी की ज्योति स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार झाड़ू और निश्चय प्रेरणा समूह द्वारा तैयार सवाई घास की टोकरी, बांस की टोकरी एवं सूपा को लोगों ने खूब पसंद किया। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कला से तैयार इन उत्पादों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत किया।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...