यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना डिवाइडर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
खंदौली। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना डिवाइडर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। यहां ना तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है, ना कोई संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और ना ही किसी प्रकार के स्टॉपर या बैरियर मौजूद हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार सादाबाद की तरफ से आगरा की तरफ जा रही थी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,
लेकिन चालक के अनुसार कार क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आनंद शर्मा ने बताया कि इस डिवाइडर पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। खासकर यू-टर्न लेने वाले वाहन चालक अंधेरे और संकेतकों की
कमी के कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और टोल प्लाजा प्रबंधन से मांग की है कि यहां जल्द से जल्द हाईमास्ट लाइट, रिफ्लेक्टर, संकेतक बोर्ड और सुरक्षा बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सके।
टिप्पणियाँ