जांजगीर-चांपा: कलेक्टर की सख्ती- औद्योगिक प्रयोजन हेतु कंज्यूमर पंप संचालक सीधे आयल कंपनी से खरीदें डीजल-पेट्रोल, रिटेल पंप से खरीद पर रोक; आम जनता व किसानों को मिलेगी सुगम आपूर्ति
_22 मई 2026, जांजगीर-चांपा_
_संवाददाता: सरिता, साइंस वाणी न्यूज छत्तीसगढ़_
*कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेट्रोल एवं डीजल के औद्योगिक प्रायोजन हेतु कंज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।* *बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक प्रायोजन, वाणिज्यिक प्रायोजन हेतु प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि कंज्यूमर पंप संचालनकर्ता सीधे आयल कंपनी से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी कर उपयोग करें।*
*रिटेल पंप से खरीद पर रोक क्यों:* *कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि रिटेल आउटलेट, पेट्रोल पंप से पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी न करें, ताकि आम जनता, गुड्स ट्रांसपोर्ट एवं कृषक वाहन को सुगमता से पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो।* *उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा रिटेल पंपों से बड़े पैमाने पर ईंधन खरीदने से आम उपभोक्ताओं, किसानों और माल परिवहन को दिक्कत होती है।*
*निगरानी के निर्देश:* *कलेक्टर ने ऐसे प्रतिष्ठानों की विशेष निगरानी तथा समीक्षा करने हेतु आयल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए।* *उन्होंने सभी संचालकों से आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग करने की अपील की।*
*बैठक में मौजूद:* *बैठक में जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू, कंज्यूमर पंप उपयोगकर्ता उद्योग एवं वाणिज्यिक संस्थान की आयल कंपनी के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ