सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चौहान समाज लिबरा सेक्टर का गठन संपन्न, संतोष कुमार चौहान बने आठगिंहा सेक्टर अध्यक्ष

 









संवाददाता – खीरसागर पटेल 

साइंस वाणी न्यूज़ लैलूंगा, रायगढ़ 


चौहान समाज जिला रायगढ़ के आदेशानुसार एवं लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष घांसीराम चौहान के मार्गदर्शन में लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिबरा में दिनांक 13 मई 2026, बुधवार को चौहान समाज लिबरा सेक्टर का गठन बड़े उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आठगिंहा सेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के ईष्ट देव दुल्हा देव की पूजा-अर्चना एवं विधिवत आराधना के साथ की गई। इसके पश्चात लैलूंगा ब्लॉक से पहुंचे पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के विकास को लेकर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी एवं मार्गदर्शक रामेश्वर चौहान (गुरुजी) ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए चौहान समाज के इतिहास, संगठन की आवश्यकता एवं सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने समाज के युवाओं को जिम्मेदारीपूर्वक समाज सेवा में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष घांसीराम चौहान उपस्थित रहे। उनके साथ रामेश्वर चौहान, कृष्णा चौहान, बीडीसी शोभावती चौहान, प्रेम चौहान, चांद सिंह चौहान एवं गजमती चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित सेक्टर के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान लिबरा सेक्टर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आठगिंहा सेक्टर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संतोष कुमार चौहान को सौंपी गई। संतोष कुमार चौहान पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे साइंस वाणी न्यूज़ में अतिरिक्त राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़-उड़ीसा, दैनिक भास्कर मुकडेगा तहसील संवाददाता, छत्तीसगढ़ वाच के ब्यूरो चीफ तथा जिला रायगढ़ चौहान समाज के मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

समाज के वक्ताओं ने कहा कि संतोष कुमार चौहान ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर बधाई दी।

इसके साथ ही सेक्टर उपाध्यक्ष पद पर चमार साय चौहान तथा सचिव पद पर कलम सिंह चौहान को नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में उर्मिला चौहान एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव के रूप में पुष्पांजलि चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इस प्रकार के संगठनात्मक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है तथा नई पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। बैठक का समापन समाज की उन्नति एवं खुशहाली की कामना के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खरसिया अडानी और भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मासूमों का निवाला तक हुआ जहरीला, सड़क बनी मौत का जाल! अब सड़क नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

 *खरसिया* ब्लॉक के नवागांव, पामगढ़, राजघट्टा, छोटे डूमरपाली और बड़े डूमरपाली के ग्रामीण आज ऐसी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जहां हर दिन धूल, बीमारी, डर और हादसों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजघट्टा ग्राम पंचायत में स्थित भाटिया राजेंद्र कोलवॉशरी कंपनी और बड़े डूमरपाली में संचालित अडानी रेलवे साइडिंग से निकलने वाले भारी-भरकम हाइवा वाहनों ने पूरे इलाके की जिंदगी तबाह कर दी है। दिन-रात दौड़ती सैकड़ों गाड़ियों ने सड़क को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। सड़क अब सड़क नहीं, बल्कि गड्ढों और धूल का ऐसा जाल बन चुकी है, जहां हर कदम पर हादसे का खतरा मंडराता है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों के लिए यह सिर्फ कोयला ढुलाई का रास्ता होगा, लेकिन गांव वालों के लिए यही रास्ता अब “मौत का रास्ता” बन चुका है। “सुबह उठते हैं तो पानी में धूल, खाना खाते हैं तो निवाले में धूल” ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। लोगों का कहना है कि सुबह घर में रखे पानी के बर्तनों तक में धूल की परत जमी रहती है। खाने-पीने की चीजें, कपड़े, घर का सामान — सब कुछ धूल से पट जाता है। छोटे बच्चों से ले...

रायगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक के मुख्य बिंदु: विकास कार्यों की समीक्षा: अध्यक्ष श्रीमती शिखा गवेल ने जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं पर चर्चा: सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, सड़क, और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पारदर्शिता पर जोर: उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय समन्वय: बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर जनहित के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। "हमारा मुख्य उद्देश्य रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण ...

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की मिसाल बना अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला, वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास*

सक्ती - सक्ति जिले के ग्रामीण अंचल मसनिया कला में संचालित अम्बेडकर पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाते हुए लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय द्वारा जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन प्रदान किया जा रहा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि को लेकर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों में नर्सरी से डिम्पी चं...