सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई


चलो बुद्ध विहार की ओर , योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक 3 मई को प्रातः काल में , डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में सर्व प्रथम,तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है ।
त्रिशरण पंचशील बुद्ध धम्म संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई है ।आयुष्मति वीणा रायकर ने भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया । धम्म पालन गाथा कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है ।
आयु सुनिल गणवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक २३ से २६ अप्रैल तक करीब ५० सदस्यों की टीम लेकर धम्म यात्रा कराई , मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम आई ये एस आयु 
सत्यजीत ठाकुर साहब ने अपने समाज के लोगों को जागरूक करने स्वयं के खर्च पर कराया है, जिससे रतनपुर में महामाया मंदिर जो की एक बुद्ध विहार है और सिद्धार्थ गौतम बुद्ध की माँ के नाम पर बना हुआ है,उसके बाद राजिम में स्थित राजीव लोचन मंदिर के दर्शन कराये यह वास्तव में तथागत बुद्ध का ही एक नाम है राजीव लोचन यहाँ बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है,नासिक में कालाराम मंदिर दिखाया इस मंदिर के गुम्बद पर बुद्ध की प्रतिमा बनी हुई हैं यह भी बुद्ध विहार है बाबा साहब ने इसी कालाराम मंदिर प्रवेश के लिये आंदोलन किया था । इसके बाद उन्होंने और भी कई बुद्ध स्थलों का भ्रमण कराया है ।आयु सत्य जीत ठाकुर साहब ने अभनपुर के पास सिंगार भाटा गांव में ध्यान साधना केंद्र एव बुद्ध धम्म प्रचार प्रसार के लिए १० एकड़ ज़मीन खरीदकर उस पर ध्यान साधना केंद्र भवन का निर्माण कराया है ताकि सभी समाज के लोग जाकर भगवान बुद्ध की शिक्षा प्राप्त कर सकें ।
आज की उपस्थिति में, एडवोकेट जी एस बावनगड़े, डॉ रमेश कुमार सुखदेवे,इंजीनियर सी डी खोबरागड़े,आयुष्मती जयश्री खोबरागड़े, भारती टेम्भेकर, आयु दीनदयाल रायकर,अनिल टेंभेकर, ओ डी तिरपुड़े, राजेन्द्र शेंडे, सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, शिव कुमार, इत्यादि सदस्यों की उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेश विज्ञप्ति जारी करने इंजीनियर सी डी खोबरागड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा रायपुर छ ग द्वारा दी गई है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश

खम्हार से चाल्हा मार्ग में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से लूट कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर फ़रार हुए बदमाश संवाददाता-पुरनो यादव साइंस वाणी न्यूज़ धरमजयगढ़/कापू,प्राप्त जानकारी अनुसार: -क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।कापू के गल्ला व्यापारी संतोष गुप्ता से दिनदहाड़े 28 अप्रेल शाम 5;00से शाम 6;00 बजे के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपने एक हेल्फर नन्द किशोर दास के साथ व्यापारिक कार्य कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि कमोसीनडांड और खम्हार के बीच रामपुरिया घाट के नीचे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोक लिया। जैसे ही पिकअप वाहन सवार व्यक्ति लकड़ी हटाने के लिए नीचे उतरा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों के हाथों में कट्टे (देसी पिस्तौल) थे और दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने हवाई फायरिंग भी की।इसके बाद आरोपियों ने संतोष गुप्ता के पास रखे करीब 60-70 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन तथा वाहन की चाबी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लेकिन कुछ दूरी पर वाहन...

खरसिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, 7 घायल—महिलाओं की हालत गंभीर

खरसिया :- क्षेत्र के भालूनारा बैरियर मोड़ पर शनिवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। हादसे में सभी घायल हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत खरसिया सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है, जिससे यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठ रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ मामले में जूटमिल पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, डकैती की धाराओं के तहत पांच आरोपी गिरफ्तार

       27 अप्रैल, रायगढ़ । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मारपीट, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना पर जूटमिल पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती सहित गंभीर धाराओं में रिमांड पर भेजा है। एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी  अनिल सोनी, सीएसपी  मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर की गई इस कार्रवाई में वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।            प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60 साल) निवासी कैदीमुड़ा ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल की शाम वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी बचाने के लिए अपने आफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते उनके आफिस पहुंचे और आरोपियों ने प्रार्थी के स्टाफ के साथ भी मारपीट की, ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी ब...