सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर्यावरण सुरक्षा पर ज़ोर

बसंत प्रधान जिला ब्यूरो चीफ कांकेर


काँकेर। शहर तथा ज़िले में आज विश्व जैव विविधता दिवस वन विभाग के सौजन्य से मनाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि जन सहयोग समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में बताया कि आज पर्यावरण सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है और विशेषकर हमारे काँकेर के संदर्भ में यहां की जीवन रेखा दूध नदी का संरक्षण ,ऐतिहासिक तालाबों का संरक्षण आदि अति आवश्यक विषय हैं ,जिन पर हमारी संस्था वर्षों से कार्य कर रही है । हम किसी से आर्थिक सहयोग नहीं चाहते किंतु इतना सक्रिय सहयोग अवश्य चाहते हैं कि नदी तालाब में घरों और दुकानों का कचरा ना डालें। क्योंकि ऐसा करने से होता यह है कि हम लोग जितनी सफ़ाई करते हैं, उतना ही कचरा फिर जमा हो जाता है। फिर हमारे प्रयास सार्थक नहीं रह पाते। अतः स्वच्छता अभियान में पूरी सफलता के लिए आवश्यक है कि आम जनता तथा दुकानदार अपना कचरा नगर पालिका की वाहनों को दें तथा नदी तालाबों पर दया करें।अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 2026 के इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजय पप्पू मोटवानीजी, डॉ शैलेंद्र सिंह, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज काँकेर , पंडित सीतारामजी शर्मा, वरिष्ठतम पत्रकार काँकेर, प्रवीण गुप्ता, समाजसेवी काँकेर, टी के जैन भूतपूर्व सैनिक काँकेर , मनोज दुबे समाजसेवी काँकेर एवं वन विभाग के अधिकारी गण उपवन मंडल अधिकारी काँकेर, वन परिक्षेत्र अधिकारी काँकेर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सरोना, वन परिक्षेत्र अधिकारी नरहरपुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरर, वन परिक्षेत्र अधिकारी चारामा, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव के शिक्षक अमित कुमार सिंह , सौरभ साहू एवं अन्य कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायगढ़ विश्व प्रसिद्ध सिंघनपुर गुफा में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का कहर पुरातत्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी गंभीर हालत में रायगढ़ जिंदल हॉस्पिटल रेफर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध और रहस्यमयी सिंघनपुर गुफा एक बार फिर सनसनीखेज हादसे की वजह बन गईं। हजारों साल पुराने शैल चित्रों और गुफा संरक्षण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची जानकारी के अनुसार पुरातत्व विभाग की टीम और वैज्ञानिक बताए जा रहे हैं  अचानक हजारों आक्रामक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। कुछ ही पलों में शांत पहाड़ी इलाका चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार इस भयावह हमले में तीन महिला अधिकारी और दो पुरुष अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों ने पांचों अधिकारियों को इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे मौके पर । जान बचाने के लिए अधिकारी पहाड़ी रास्तों और जंगलों की ओर भागते रहे, लेकिन दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। स्थानीय ग्रामीणों और थाना भूपदेवपुर पुलिस विभाग रेस्क्यू टीम की मदद से घंटों मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे उतारा गया। स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सभी अधिकारियों को तत्काल रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों का कहना है कि पांच...

ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सरकारी पानी टंकी पर Adani Cement का प्रचार देख ग्रामीण आक्रोशित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया खरसिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटे देवगांव में इन दिनों एक सरकारी और सार्वजनिक पानी टंकी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव की जिस पानी टंकी को आम जनता की सुविधा, पेयजल व्यवस्था और जनहित के उद्देश्य से बनाया गया था, उसी पर अब निजी कंपनी Adani Cement का बड़ा प्रचार-प्रसार किए जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर इस तरह निजी कंपनी का नाम और विज्ञापन लगाना सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था और जनभावनाओं का अपमान है। गांव के लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर किस अधिकारी या विभाग की अनुमति से जनता की संपत्ति को कंपनी के प्रचार का माध्यम बना दिया गया? क्या अब सरकारी टंकियां, पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक संसाधन भी निजी कंपनियों की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे? स्थानीय नागरिकों के अनुसार गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं सड़क जर्जर है, कहीं पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कंपनियों के प्रचार को बढ़ावा देता नजर आ रहा है। लोगों का कह...

महतारी वंदन योजना का पोर्टल बंद, नवविवाहित महिलाएं लाभ से वंचित — हितग्राहियों ने जल्द आवेदन शुरू करने की उठाई मांग*

खरसिया - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पाने के लिए आज भी कई महिलाएं इंतजार कर रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षों में विवाह करने वाली नवविवाहित महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष देखा जा रहा है। खरसिया क्षेत्र की एक महिला द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आवेदन देकर महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने एवं योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर जानकारी दी गई कि फरवरी 2024 में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए थे तथा उस समय दर्ज आवेदनों के बाद शासन द्वारा नए आवेदनों की एंट्री पोर्टल में पूर्णतः प्रतिबंधित कर पोर्टल को लॉक कर दिया गया है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासन द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही पुनः आवेदन लिए जाएंगे तथा पात्रतानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा। इस जवाब के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पिछले दो वर्षों में जिन महिलाओं का विवाह हुआ है, उन्हें आखिर योजना का लाभ कब मिलेगा? वर्तमान में पोर्टल बंद होने के कारण नई हितग्र...