सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फेडरेशन ने 11सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम बिलाईगढ़ को सौंपा ज्ञापन






 *फे

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले माननीय मुख्यमंत्री छग शासन एवं मुख्य सचिव के नाम एसडीएम बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया।कमल वर्मा जी प्रदेश संयोजक छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं फकीरा यादव जिला संयोजक के निर्देशन में चतुर्थ चरण 18 मार्च 2026 को ब्लॉक मुख्यालय बिलाईगढ़ में अपने अधिकारों की मांग को लेकर कर्मचारियों/अधिकारियों ने नारा लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद किये। 11 सूत्रीय मांगे जैसे मोदी की गारंटी के तहत वर्ष जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान दिया जाए, अर्जित अवकाश नगदीकरण 300दिवस करने,प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास सहित वेतन विसंगतियों को दूर करने, शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ देने, सहायक शिक्षकों व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान देने, अनुकम्पा नियुक्ति नि:र्शत लागू करने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने एवं नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन देने, सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष करने, दैनिक वेतन भोगी अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने तथा सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति बंद करने की ज्ञापन देकर छग शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।ज्ञापन के माध्यम से फेडरेशन ने सरकार को अविलंब मांगे पूरी करने निवेदन किया।इस दौरान प्रमुख रूप से छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक जिला अध्यक्ष समन्वयक संघ भागवत प्रसाद साहू,तहसील संयोजक रामकुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष समन्वयक संघ डाबर सिंह साहू, लाल जी हिरवानी,कृष्ण कुमार साहू वरिष्ठ एडीईओ,पेखर सुमन रात्रे,भागवत साहू,योगेश साहू, कोमल साहू संतोष श्रीवास, रुपनाथ ध्रुव, मुरलीधर प्रजापति, चैतन्य कुमार साहू, आशीष दुबे, मलेच्छ राम खूंटे, रमेश कुमार पैंकरा,तुलसी प्रसाद देवांगन, यशपाल यादव, विनोद भैना जितेंद्र गोस्वामी, सजन कुमार राकेश आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूपदेवपुर पुलिस की दो बड़ी शराब रेड, 70 लीटर महुआ शराब जब्त

     15 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम जबलपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जबलपुर निवासी शनिराम महंत नदी किनारे खेत में बने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की गई। रेड के दौरान संदेही शनिराम महंत झोपड़ी के पास मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और 15 लीटर, 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बों/जरीकेनों में रखी कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद कराई गई। *आरोपी शनिराम महंत पिता हनुदास महंत उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।           ...

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप: चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, SDM प्रवीण तिवारी ने दौड़कर संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से पाया गया काबू

खरसिया :- 14 मार्च की दोपहर लगभग 12:30 से 1 बजे के बीच उस समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के पीछे की ओर अचानक काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। धुआं देखते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी खरसिया एस.डी.एम. प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि तहसील के पीछे कृषि विभाग के सामने कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति संभाली,...

पीएम श्री सेजेस सरसीवां के छात्र छात्राओं कि शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान की बारीकियों और समृद्ध संस्कृति से हुए रूबरू**

 *पीएम श्री से **सरसीवां।** स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सरसीवां द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने राजधानी रायपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक केंद्रों का अवलोकन किया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। भ्रमण का पहला पड़ाव **विज्ञान के चमत्कारों को करीब से देखने** का मौका **छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र** रहा। यहाँ छात्रों ने विज्ञान को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय प्रयोगों के जरिए समझा। 'फन साइंस' गैलरी में भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों से देख छात्र रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से **3D शो** और **तारामंडल (Planetarium)** के माध्यम से ब्रह्मांड की बारीकियों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात छात्र **इतिहास और शौर्य की गाथा** को जानने **शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय** पहुंचे। यहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और प्रदेश के पुरातात्विक इतिहास (A...